
नवादा – इलाके में महिला का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका
रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा – जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित पुराना ईंट भठा के पास से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाक़े में सनसनी मच गई , वहीं गाँव में एक महिला का शव की ख़बर पूरे गाँव में आग की तरह फैल गई , वहीं आस पास रहें ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुँची वारिसलीगंज पुलिस पहुंच कर शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर महिला की शव की पहचान मे जुट गई है।
वहीं सौर कादिरगंज पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित पुराना ईंट भठा के पास से एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
इस संबंध मे वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सौर कादिरगंज पथ के राजापुर गांव स्थित पुराना ईंट भठा के पास एक महिला का शव होने की सूचना दी थी , शव की पहचान की जा रही है , ख़बर लिखे जाने तक शव की पहचान जारी रही ।




Recent Comments