● बिहार सरकार के खनन विभाग के मंत्री जनक राम नवादा के एक दिवसीय दौरे पर रजौली शारदा माइंस का जायजा लिया
● रजौली में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल माला के साथ स्वागत किया


नवादा। जिला के रजौली विधानसभा मे सवैयाटांड़ पंचायत स्थित शारदा माइंस मे हो रहे अवैध खनन का एवं भूतत्व विभाग के पदाधिकारियों एवं वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ मंत्री ने निरीक्षण किया.शारदा माइंस पहुंचने पर अवैध खनन को देखकर मंत्री जी आग बबूला हो गए .उन्होंने इस सम्बंध में वन विभाग के पदाधिकारियों को कड़ी डाँट-फटकार लगाई.
उचित रखरखाव, अवैध खनन के खिलाफ़ सख्त करवाई का दिशा निर्देश दिया. वहीं उसके बाद नवादा सर्किट हाउस में मंत्री ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया .(सन्नी भगत की रिपोर्ट )