सघन वाहन जांच

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : नई ट्रैफिक नियम को लागू करते ही महाराजगंज थाना में शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया,इसमें करीब दर्जनों बाइक चालकों से कागजात में त्रुटि होने पर जुर्माना रसीद काटी गई। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि नए ट्रैफिक नियम के तहत प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बिना हेलमेट, कागजात आदि की जांच की जा रही है।