नवादा – पिछले छः दिनो से लापता युवक की हत्या कर शव को गांव के बघार में दफनाया, इलाक़े में सनसनी

रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा : नारदीगंज थाना क्षेत्र के गांव कहुआर से पिछले छह दिन से लापता एक युवक का शव काजीबिगहा गांव के बधार स्थित सिरोडाबर आहर से पुलिस ने अहले सुबह बरामद किया है ।
बताया जाता है कि सुबह गांव के कुछ ग्रमिणो ने शौच के लिए आहर की ओर गये थे जहां झाड़ी के पास फेंके हुए ख़ून से सने कपड़े और जमीन खोदने का निशान देखा वहीं जमीन के अंदर कुछ गाड़े जाने की आंशका पर ग्रमिणो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी ।
वहीं एक शव की बरामदगी की ख़बर पुरे इलाक़े में आग की तरह फैल गई वहीं शव देखने के लिए लोगो का हुजूम लग गया इस घटना से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई ।
वहीं मौक़े पर घटनास्थल पर पहुँचे नारदीगंज थानाध्यक्ष दीपक राव पर ने दफनाए गए शव को निकालने के बाद पुलिस शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पहचान के साथ साथ , छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा निवासी गिरजा प्रसाद के बेटे अवधेश कुमार के रूप में हुई है ।जो पिछले छःदिनो से लापता था ।
परिजन बताते है की 27 नवम्बर को गुमशुदा की लिखित शिकायत नारदीगंज थानाध्यक्ष को दिया था ,लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसका हत्या कर शव को शव को गाड़ दिया गया ।
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे ने नारदीगंज थानाध्यक्ष दीपक राव ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला कंही और हत्या करके शव को दफ़ना दिया गया है ।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला खुल पाएगा , छानबीन शुरू कर दी गई है।




Recent Comments