सारण में 4 दिसम्बर से आयोजित होगी राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, आयोजन समिति के अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा

दैनिक खोज खबर, छपरा

46वी बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन के लिए सारण जिले के लौवां गाँव में आज राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष व सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ हरेन्द्र सिंह ने समीक्षा बैठक किया।खेल के आयोजन की समीक्षा के क्रम में श्री सिंह ने बताया कि 46वी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लौवां गाँव मे तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 38 जिलों से आने वाले सभी खिलाड़ियों ,कोच,मैनेजर और तकनीकी पदाधिकारी के लिए रहने और खाने का उत्तम प्रबंध किए जायँगे। विदित है कि सारण जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बनियापुर लौवां स्थित संत जलेश्वर एकेडमी में किया जाना है। बिहार विधान परिषद के सदस्य व कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक इं०सच्चिदानंद राय है।

38 जिलों के टीमों के खिलाड़ी,कोच एवं मैनेजर को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में खिलाड़ियों ,कोच,मैनेजर और तकनीकी पदाधिकारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराया जायेगा।आगामी 4 से 6 दिसंबर को 46वी बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य भर से कई जिलों के खिलाड़ी सारण पहुचेंगे।लगभग 38 जिलों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी सारण के लौवां में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।खेल को सही रूप से संचालित करने के लिए खेल के तकनीकी पदाधिकारी भी राज्य के कोने -कोने से आएंगे ,साथ ही संघ के कई जिलों के सचिव भी सारण के लौवां में उपस्थित रहेंगे । मेजबान सारण खेल के आयोजन के लिए तैयार है।

राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष रमाकांत सोलंकी, संरक्षक प्रो०एचके वर्मा, डॉक्टर देव कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, जीनत जरीन, राठौर नितांत, समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, अमरिंदर सिंह, संजीव सिंह गुरुकुल, सौरभ पांडे ,राकेश कुमार सिंह ,सभापति बैठा, हेमंत, पंकज कश्यप , भँवर किशोर, विनीत कुमार, सूरज कुमार, सुशील सिंह,कुमार कौशलेंद्र, शैलेश सिंह, विपिन मिश्रा, सहित सभी सदस्यों के परस्पर सहयोग से आयोजन की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई है।