नवादा : 10 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे,बाइक ज़ब्त

रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – नगर थाना की पुलिस ने मिर्ज़ापुर डाक बाबा के निकट एक बाइक पर सवार युवक के पास एक बैग में रखी १० बोतल विदेशी शराब बरामद किया ।
वहीं मैके से एक बाइक BR 27 A – 6230 को ज़ब्त किया ।

वहीं युवक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के चनौली गाँव निवासी राजो यादव का पुत्र नंदू कुमार बताया जाता हैं ।

इस छापेमारी अभियान में नगर थाना में तैनात एसआइ अजय कुमार , पेंथर के जवान मनीष कुमार व BHG के जवान पप्पू कुमार ने खदेड़ कर युवक को पकड़ा ।

नवादा थानाप्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शराब मामले में गिरफ़्तार युवक पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और बिहार शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया।