कन्या उत्थान योजना की राशि खाते में पाकर छात्राओं में हर्ष–
————————————
छपरा(सारण)
बिहार सरकार द्वारा घोषित स्नात्तकोत्तर तक छात्राओं के लिए मुफ़्त शिक्षा व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 25 अप्रैल 2018 के बाद स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 25,000 रुपये की राशि उक्त सत्र की छात्राओं के खाते में मिलने शुरू हो गए हैं। राजेंद्र कॉलेज छपरा से 2013-16 सत्र में स्नातक उत्तीर्ण छात्रा श्वेता कुमारी ने बताया की मूल रूप से महमूदपुर(सीवान) के एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से है उसकी माँ शांता देवी व पिता हरिकिशोर पांडेय आर्थिक अभाव में भी अध्ययन जारी रखने के लिए प्रेरित करते हैं इस परिस्थिति में खाते में 25,000 रुपये पाकर वह भी बहुत खुश है वर्तमान में राजेंद्र कॉलेज छपरा में स्नातकोत्तर हिंदी विषय से अध्ययनरत है। श्वेता खुद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना पढ़ाई का खर्च चलाती है गत वर्ष श्वेता को राजेंद्र कॉलेज छपरा में स्नातक हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक लाने पर भुनेश्वर प्रसाद मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। कॉलेज शिक्षक अशोक कुमार के अलावे परिजनों को सहयोग करने के लिए आभार जताया है जिनकी प्रेरणा से श्वेता सफलता के शिखर को छूने के लिए प्रयासरत है वह कॉलेज शिक्षिका बनना चाहती है। उसका लगन मध्यम वर्गीय परिवार के लड़कियों के लिये प्रेरणादायक सिद्ध होगा परिजनों व शुभचिंतकों ने श्वेता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।