
नवादा : नक़ली शराब का खेल जारी ,भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट के साथ दो कारोबारी चढ़े पुलिस के हत्थे
⏺️रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा – बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बाद भी तस्कर बाज़ नही आ रहें है बिहार में देशी विदेशी शराब की खेप के साथ साथ नक़ली शराब का खेल जारी है ताजा मामला नवादा का है जंहा उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात रजौली समेकित जाँच चौकी पर वाहन जाँच के क्रम में झारखंड की ओर से आ रही इंडिका कार जिसका वाहन संख्या WB 12C 6062 में विभिन्न जगहों में छुपा कर रखी 15 प्लास्टिक की गैलन क़रीब 550 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया वहीं मौक़े से उत्पाद विभाग की टीम ने दो कारोबारी को गिरफ़्तार किया ।
वहीं दोनो कारोबारीयों की पहचान नवादा जिले के क़ादिर गंज ओपी थाना क्षेत्र के हरला गाँव निवासी धनंजय ओर राजू कुमार बताए जाते है ।
वहीं उत्पाद विभाग के एसआइ श्याम कुमार तुद्दु ने बताया की रोज़ की तरह वाहन जाँच अभियान चल रहा था वहीं समेकित जाँच चौकी पर वाहन जाँच के क्रम में देर रात झारखंड के कोडरमा की ओर से आ रही इंडिका कार जिसका वाहन संख्या WB 12C 6062 में से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ है ओर मौक़े से दो कारोबारि को गिरफ़्तार किया गया है ।
वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत दोनो कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनो धंधेबाज को न्यायायिक हिरासत में नवादा भेज दिया गया है।




Recent Comments