सारण :राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर शामिल हुई कॉलेज के 2 छात्र और 2 छात्रा को राजेन्द्र जयंती पर राजेन्द्र महाविद्यालय में किया गया सम्मानित

छपरा 
राजेन्द्र महाविद्यालय के छात्रों में अभिषेक शर्मा,विशाल कुमार,कुमारी पिंकी और निशा भारती राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने में कामयाब हुवे।
ज्ञात हो कि नेपाल में आए भूकंप में चारो छात्रों का भारत स्काउट और गाइड के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया था पूरे भारत से 27 सदस्यीय टीम नेपाल गई थी और नेपाल में आए भूकम्प में इन्होंने अपने राज्य के साथ अपने देश का नेतृत्व किया था। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत शंखापुरम, नेपानी इत्यादि स्थानों पर अपनी जान की बाजी लगाकर भूकम्प में मरे व जीवित लोगो को उनको बाहर निकालने का काम किया था,बच्चे बूढ़े भूख प्यास से मर रहे थे उनके लिए भोजन सामग्री को पहाड़ से 20 किलोमीटर की दूरी जो नीचे नेपानी गाँव बसता है वहाँ के लोग मक्का और जीव जंतुवो का सेवन कर के अपना जीवन यापन करते है उनसे सब कुछ भूकम्प में छीन गया था उन सभी के पास जाने में बहुत कठिनाईयो का सामना करना पड़ा और उस कठिनाइयों को पार कर उन तक भोजन पहुचाने का काम किये थे,भूकम्प के लगतार झटके आते रहे और हम लोग उस झटके से बचते गए और उस दुःख की घड़ी में हमलोनो ने नेपाल वासियों की सहायता की। 

इनके कार्य को देखते हुवे फिर एक बार इन चारो छात्रों का राष्ट्रीय टीम में चयन हुवा..
भारत स्काउट और गाइड के 4 साल में एक बार होने वाली राष्ट्रीय जम्बूरी जिसमे पूरे भारत से 25 हजार छात्रों के साथ लगभग 21 देश इस जम्बूरी में शामिल हुवे थे जिसमें इन चारों छात्रों का स्टाफ मेंबर में चयन हुवा था ।
वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन इवेंट messanger Of Peace(शांति के दूत) में इन सभी छात्रों ने अपनी वर्क पूरा किया जिसमे सभी छात्रों को इवेंट के माध्यम से अपनी जीवन में शांति रखने के लिए खेल खेल के माध्यम से उनको शिक्षा दी
राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय कैम्प में शामिल हुवे सूची
1.अभिषेक शर्मा- 7 बार राष्ट्रीय और 1 बार अंतराष्ट्रीय,
3.विशाल कुमार- 4 राष्ट्रीय और 1 अंतराष्ट्रीय,
3.कुमारी पिंकी- 3 बार राष्ट्रीय और 1 बार अंतराष्ट्रीय
4.निशा भारती- 3 बार राष्ट्रीय और 1 बार अंतराष्ट्रीय कैम्प में शामिल हो चुके है,,