मढ़ौरा पुलिस ने भलुही चंवर नट बाबा पुल से बरामद किया शव

मढ़ौरा : शनिवार कों थाना क्षेत्र के भलुही चंवर के नट बाबा पुल के नीचे से पुलिस ने एक 34 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया I व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिये फेका गया था I मृत व्यक्ति की पहचान रसीदपुर बार्गी टोला, गरखा निवासी स्व. जिताई राय के पुत्र अशोक राय के रूप में की गई है I मृतक के गर्दन पर तेज धारदार हथियार से हमला का जख्म पाया गया है I सुचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव का अशोक राय के रूप में पहचान की I घटना स्थल पर ही परिजनों के रोने और विलाप करने से माहौल गमगीन हो गया I मढ़ौरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है I मामले में मृतक के छोटे भाई सुभाष राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है I प्राथमिकी में अज्ञात को आरोपित करते हुये हत्या का आरोप लगाया है I

पॉकेट में मिली डीएल से मृतक से हुई पहचान

शव को शनिवार की सुबह चंवर पुल के नीचे से घास काटने गई महिलाओं ने सबसे पहले देखा था I शव पुल के नीचे छुपाकर रखा फेका गया था, महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव के चौकीदार और अन्य ग्रामीणों को दी I चौकीदार ने घटना की जानकारी मढ़ौरा थाना को देते हुये पाकेट से प्राप्त हुये डीएल की जानकारी दी I डीएल के आधार पर मृतक की पहचान रसीदपुर बार्गी टोला गरखा निवासी 35 वर्षीय अशोक राय के रूप में हुई I