
लूटी गई स्कार्पियो बरामद, एक युवक गिरफ्तार
सोनपुर। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के चिन्हित स्थानों पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा अपराधियों को पकड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस बात की जानकारी बुधवार को सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह ने अपने द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पटना के कुछ अपराधी एक स्कॉर्पियो भाड़े पर मेला घूमने के बहाना बनाकर लाया जो बाबा हरिहर नाथ मंदिर के पास अवस्थित गाड़ी स्टैंड में रखकर मेला घुमा फिरा ,फिर उसी स्कॉर्पियो पर बैठकर आनंदपुर पुल पारकर हाजीपुर से आगे तेरसिया जाने पर गाड़ी को रुकवा कर फिर गाड़ी को चालक को उतारकर गाड़ी लेकर फरार हो गया ।
एडिशनल एसपी श्री कुमार ने बताया कि अपराधियों द्वारा लूटी गई स्कॉर्पियो के चालक सोनपुर थाने में आकर एक मुकदमा किया । पुलिस घटना की जानकारी लेने के लिए सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिया। सच सामने आ गया और कांड में जुड़े वालीन्द्र राय पिता अचक लाल राय साकिन मोहनपुर थाना शाहपुर पटोरी जिला समस्तीपुर को पुलिस गिरफ्तार कर ली तथा इसके द्वारा अपराधियों की भी जानकारी पुलिस को मिल गई है। यह कांड 20 नवंबर को वैशाली जिला के तेरसिया थाना क्षेत्र में घटित है । सोनपुर थाना कांड संख्या 388 /22 दर्ज किया गया है । सीसीटीवी कैमरे से चिन्हित किए गए अपराधियों को पकड़ने के लिए सोनपुर पुलिस दलबल के साथ पटना कूच कर गई है ।




Recent Comments