मढ़ौरा(सारण)गौरा ओपी के नरहरपुर चमारी में एक बंद घर के दरवाजे पर फायरिंग मामले में पीड़ित मकान मालिक ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित विभूति कुमार सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में उसकी हत्या की नियत से फायरिंग की बात कही गई है। कहा है कि उस रात वह संयोग से वह अपने छपरा वाले घर पर चला गया था। फायरिंग की सूचना उसे ग्रामिणों से मिली, जब वह घर पर आया तो दरवाजे के पास से पुलिस ने दो जिंदा और तीन खाली खोखा को बरामद किया था। पीड़ित विभूति कुमार सिंह ने घटना को अंजाम देने वालों को पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।