
इसुआपुर( सारण):- इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने अपने सहवाँ व डटरापुरसौली पंचायत के मजदूरों व पंचायत प्रतिनिधियों को दिवाली के मौके पर मिठाईयाँ व उपहार बाँटें । जहाँ लोग अपने-अपने अपने घरों में दिवाली पर्व की खुशियाँ अपने परिवार वालों के साथ मना रहे थे वहीं मुखिया संगम बाबा अपने पंचायत-प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोगी रहे मजदूरों-किसानों के बीच मिठाईयाँ व उपहार स्वरुप वस्त्र बाँटकर दिवाली की खुशियाँ मनाई । वहीं मुखिया संगम बाबा ने अपने पंचायत क्षेत्र के महादलित टोलों में जाकर बच्चों को पटाखे व मिठाईयाँ खिलाकर उनके साथ दिवाली मनाई । साथ में विकास बाबा, चंदन गुप्ता, पंकज सिंह, सोनालाल माँझी, डा० सत्येंद्र राय, कन्हैया साह, वीआईपी सिंह, अमन सिंह, अशोक सिंह, प्रीतम प्यारे, दिनकेश्ववर बाबा, सहिदुल्लाह अंसारी, गुलफाम अंसारी, मैनूद्दीन अंसारी, संतोष गुप्ता, इन्दू देवी, लक्ष्मीना देवी, राहुल सिंह, बिट्टू राम, नागेन्द्र राय, जावेद अंसारी, विवेक राय, दिलिप राय, संतोष राम, लंगर राय, हीरा राय, अजीत मिस्त्री, लालबाबू मिस्त्री, रामबाबू मिस्त्री, बासुदेव मिस्त्री सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।




Recent Comments