नवादा(सन्नी भगत) – चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां चोरों ने रुपये उगलने वाली एटीएम (ATM) मशीन को निशाना बनाया । नगर थाना क्षेत्र के गढ़ पर शनी मंदिर के नज़दीक लगी ऐक्सिस बैंक एटीएम से दो की संख्या में रहें अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ने व एक चाभी के द्वारा एटीएम मशीन खोलने का प्रयास करते एटीएम में लगी CCTV फ़ुटेज में साफ़ साफ़ देखे गए , जंहा एटीएम में लगी सी॰सी॰टी॰वी॰ में उनकी सारी वारदात क़ैद हो गई हालाँकि उनके मंसूबे पर पानी फिर गए उनके काफ़ी कथक प्रयास के बाद भी उनके हाथ कुछ नही लगा ।

वहीं नगर थाना की पुलिस इस दो शातिर की तलाश में जुट गई हैं ।ख़बर लिखे जाने तक इन शतिरो की पहचान नही हो सकी हैं ।