
पटना। शनिवार जिओ फाउंडेशन के तत्वधान में चलाई जा रही सहायतार्थ कार्यक्रम “रोटी बैंक पटना” बापू सभागार, ज्ञान भवन ,गांधी मैदान की गोलार्ध प्रांगण एवं पटना आकाशवाणी के सामने मौर्या होटल के सामने, बिस्कोमान भवन के सामने एवं चिल्ड्रन पार्क के नजदीक गोलार्ध, असहाय , भूखे , बिना खाए हुए, रोड पर जीवन यापन कर रहे,निर्धन, जरूरतमंदों लोगों को सेवार्थ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को भोजन कराई गई। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि, रवि कुमार की पुत्री 10 साल की युवा नेत्री ने कहा सौभाग्य है हमारी रोटी बैंक के माध्यम से भूखे लोगों को दर्द समझने की मौका मिला और मैं उन्हें सेवा दे पा रहीं हूं भविष्य में भी मैं सेवाप्रार्थी रहूंगी। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चुन्नू द्विवेदी ने कहा धन्यवाद ज्ञापन करता हूं अपने गुरु योगीराज आर्यन गिरि जी को की जिन्होंने इस तरीके के समाज के प्रति सेवा दे रहे है। मैं भी इनके साथ सदैव समर्पित रहूंगा सेवा में। कार्यक्रम के संचालक सन् ऑफ गोस्वामी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा सेवा ही धर्म है। इस मौके पर रोटी बैंक के सक्रिय सदस्यों की रामेंद्र पांडे, सुनील यादव, रामकुमार, मनीष कुमार दुबे, उपस्थिति थे।




Recent Comments