
मांझी(सारण) । बीती रात छपरा- सिवान मुख्य मार्ग पर रसूलपुर के समीप खड़ी ट्रक में बोलेरो ने टक्कर मारी दी।जिसमें बोलेरो पर सवार एक ब्यक्ति रवि कुमार वर्णवाल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत बताई जा रही है।वहीं दुर्घटना में गम्भीर रूप से जख्मी राजीव गुप्ता व गोलू गुप्ता को चिंताजनक स्थिति में पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया है। जबकि राजन गुप्ता नीरज कुमार व जीवन कुमार को एकमा रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के सम्बंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक कि मांझी थाना बाजार निवासी शम्भू वर्णवाल के पुत्री का तिलक लेकर लोग सिवान के तिलैथा गए थे ।वापसी के क्रम में यह दुर्घटना हुई। खबर पाकर पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।




Recent Comments