

नवनिर्मित दीवार के गिरने से राजमिस्त्री की दबकर मौत
#दिग्विजय सिंह बब्लू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (सारण): डोरीगंज थाना क्षेत्र के टिकुलिया टोला गाँव मे एक नवनिर्मित दिवाल गिरने से दबकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी ।
घटना शनिवार सुबह सात बजे की बतायी जाती है जब टिकुलिया टोला गाँव निवासी 45 वर्षीय देवलाल साह अपने नवनिर्मित मकान जिसमे एक दिन पहले ही जुड़ाई हुई थी, उसका भाड़ा जिसपर चढ़कर जुडा़ई की जाती है को खोल रहे थे की अचानक दिवाल गिर गई जिसमे वे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गए ।
परिजन एवं आस पास के लोग इलाज के लिए उन्हें डोरीगंज ले गए। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
उनकी मृत्यु के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
वे राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे । उनकी मृत्यु से परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है ।
मृतक देवलाल साह के तीन पुत्र एवं तीन पुत्री है । तीनों पुत्र जहाँ नाबालिक है वही एक पुत्री की शादी करनी अभी बाकी है ।




Recent Comments