मांझी(सारण) : छठ घाटों पर इस बार अलग लुक में नजर आएंगे अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के स्वयंसेवी। तिरंगा तथा वाट्सअप लो गो के ऊपर लिखे ग्रुप के नाम का टी शर्ट पहन कर छठ घाटों तक जाएंगे ग्रुप के सदस्य। ग्रुप के सदस्य छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी घाटों पर तैनात रहेंगे।

ग्रुप की ओर से सभी घाटों पर बैनर लगाए जाएंगे।
सोशल मीडिया द्वारा मांझी में संचालित अनुभव जिंदगी का नामक वाट्सअप ग्रुप के संचालक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन भागों में संचालित ग्रुप में अबतक तकरीबन छह सौ सदस्य बनाये जा चुके हैं। ग्रुप के सदस्य अपने स्तर से गरीबों को नकद अथवा सामग्री से मदद करने के अलावा गरीबों के इलाज में हर सम्भव ततपर रहते हैं। लगभग चार वर्षों से संचालित उक्त ग्रुप के माध्यम से सैकड़ों मरीजों को रक्तदान कराया जा चुका है।

सामाजिक राजनीतिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रुप के सदस्य अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं। स्थानीय लोग इसे सोशल मीडिया के वरदान की संज्ञा देते हैं। खबरों की दृष्टि से भी ग्रुप की महत्ता का लोग लोहा मानते हैं। शिक्षा खेल कूद कृषि आपदा सभी क्षेत्रों में ग्रुप को मांझी का पर्याय मानते हैं लोग। समस्या के निराकरण के लिए लोग ग्रुप में अनुरोध करते हैं तथा निष्पादन भी त्वरित गति से होता है। प्रति माह मिलन समारोह आयोजित कर सामाजिक समरसता बहाल करने का समुचित मंच बन गया है वाट्सअप ग्रुप अनुभव जिंदगी का।

प्रखंड के पदाधिकारी प्रतिनिधि नेता पत्रकार वकील डॉक्टर शिक्षक छात्र किसान गायक वादक तथा समाजसेवी हैं इस ग्रुप के सदस्य। प्रखंड से लेकर देश प्रदेश व विदेश में रह रहे लोग ग्रुप की खबरों के लिए बेचैन रहते हैं। सभी सदस्य अपने स्तर से एक दूसरे की निस्वार्थ सहायता करते हैं तथा एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बनते हैं।