अवतार नगर मे मारपीट कर सोने का चेन छीना -:
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गाँव मे घर मे घुसकर मारपीट करने एवं सोने का चेन छिन लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे रामगढ़ा गाँव निवासी शोभा देवी ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही फुलेसरा देवी , पुजा देवी , धनन्जय कुमार , अमरनाथ राय , शशि कुमार एवं राजीव रंजन कुमार मेरे घर पर चढ़कर मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया और मेरे गले से सोने का चेन छिन लिया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।