बेतिया – गौनाहा:– *बेसहारों के सहारा हैं नितीश कुमार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बेसहारो का सहारा हैं नितीश कुमार ये उस समय चरितार्थ हुआ जब विकलांग अर्जुन कुमार ने पुजा अर्चना के लिए बुधवार को सोफा मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार से अपने दुखडा को सुनाया । अर्जुन के व्यथा को सुनते ही मुख्यमंत्री भावुक हो उठे । जब मुख्यमंत्री ने सुना कि जन्म से दोनो हाथो से विकलांग होते हुऐ भी अर्जुन कुमार वर्ग छः का एक जीनियस छात्र हैं जबकि तीन साल के अवस्था में ही उसके सर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया था । उसके हाथो को सहाया देने वाला छोटा भाई मंकेश कुमार विगत बीस मई को जलावन तोडने के क्रम में पेड से गिरने के क्रम में मर गया ।

इनलोगो के पास रहने के लिए जमीन नही होने के कारण रेलवे की जमीन में जंगल के किनारे एक छोटी सी झोपडी बना कर पुरा फैमली रहता हैं और मेहनत मजदुरी कर बच्चो के भरण पोषण के साथ अपना पेट भरती हैं उसकी मां । लेकिन सरकार के द्वारा विकलांग बच्चे व उसके परीवार को ना कोई पेंशन, ना भाई के मरने का मुआवजा नही मिला हैं । जन्म से ही दोनो हाथ नही होने के कारण अर्जुन कुमार पढाई लिखाई के साथ साथ यथा संभव सभी कार्यों का अंजाम वह पैर से ही देता हैं ।

यहे सब देख मुख्यमंत्री ने उपस्थित डिएम से विकलांग अर्जुन कुमार को विकलांगता पेशन देने व अविलंब जांच कर मरे हुए भाई का मुआवजा देने व मां के रहने के लिए घर के लिए जमीन देकर घर बनवाने का आदेश जारी किया है । मुख्यमंत्री से मिलने के समय में स्थानीय मुखिया अंतिमा देवी तथा जमुनिया मुखिया सुनील गढ़वाल भी मौजूद थे । अर्जुन की व्यथा सुन इनकी भी आंखे भी नम हो गई ।
विदित हो कि गौनाहा प्रखण्ड के दोमाढ पंचायत अंतर्गत कैरी गांव निवासी स्व. नरेश महतो का पुत्र हैं अर्जुन कुमार ।




Recent Comments