चिकित्सक दंपति ने बेटी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण व मरीजो का निःशुल्क उपचार
दैनिक खोज खबर डेस्क
जिले के मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के मटियार ग्राम निवासी डॉ अमित तिवारी व डॉ एकता तिवारी ने बेटी के पहले जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया।

एकमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ अमित तिवारी ने कहा कि पौधरोपण के साथ साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने का भी संकल्प लिया गया।

वही वरदान हॉस्पिटल एकमा में चिकित्सक दंपति ने पौधारोपण के बाद मरीजो का निःशुल्क उपचार किया व दवाइयां दी।
इस दौरान डॉ एकता तिवारी ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाये रखना बेहद आवश्यक है। बेटी नव्या के पहले जन्मदिन के अवसर पर हमने उसके हाथों से ही पेड़ लगवाया व उस पेड़ की रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही अन्य कई जगहों पर भी पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान जे. पी. सेनानी डॉ रामजी तिवारी, इंदु देवी, सोनू कुमार यादव, पिंटू सिंह, संजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
चिकित्सक दंपति ने बेटी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण व मरीजो का निःशुल्क उपचार




Recent Comments