मध्य विद्यालय रजनपुरा के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य जांच।

परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा(सीवान)प्रखण्ड़ के रजनपुरा मध्य विद्यालय में शुक्रवार को डॉ महेंद्र कुमार के अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी बचों को एनटीसीपी प्रोग्राम के द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 103 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तत्पश्चात औषधि का वितरण किया गया। जिसमें 7 बच्चे गंभीर रूप से बीमार पाये गये। जिनको बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उक्त टीम में डॉ महेंद्र कुमार, डॉ माहे कायनात और एएनएम माधवी कुमारी और बिद्यालय प्रधान जाकिर मोहम्मद और सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।