मुखिया ने पंचायत भवन प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सी ओ को दिया आवेदन
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
विष्णुपुरा की मुखिया ने पंचायत भवन प्रांगण में अतिक्रमण मुक्त कराने को
ले सीओ को दिया पत्र
डोरीगंज। सदर प्रखंड के विष्णुपुरा पंचायत की मुखिया सरिता सिंह ने सदर
अंचलाधिकारी को पंचायत भवन अतिक्रमण मुक्त कराने के सम्बंध में सोमवार को
दिये आवेदन में बताया गया कि उक्त पंचायत भवन गांव के मध्य में स्थित है
जिसमें एक किसान भवन भी बना है। जिसका खाता संख्या 1015, सर्वे संख्या
4118 रकबा आठ कट्ठा सात धुर है। जिसमें आस पास के लोगों द्वारा
अतिक्रमित कर लिया गया है। जिसके कारण उसका विकास नही हो पा रहा है।
मुखिया द्वारा यह भी बताया गया कि प्रांगण का सौन्दर्यीकरण चाहरदीवारी,
मिट्टीकरण, नल जल योजना, वृक्षा रोपण करानी है, लेकिन उक्त जमीन पर लोगों
का खोप, खादर तथा अवैध निर्माण कर लिए गये है। जिसके कारण मेरे पंचायत का
विकास कार्य अवरूद्ध हो रहा है। उन्होंने सदर अंचलाधिकारी से इसकी नापी
कर अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगायी है। दिये गये आवेदन में
विष्णुपुरा पंचायत के सरपंच तथा पंचायत समिति सदस्य का भी हस्ताक्षर है।




Recent Comments