चौकीदार की निर्मम हत्या, पुलिस ने शव को नदी से किया बरामद
गुठनी (सिवान) :
✍परवेज अख्तर/सिवान;
थाना क्षेत्र के सोनहुला छोटी गंडक नदी
से स्थानीय पुलिस ने चौकीदार टड़वा खुर्द गांव
निवासी विसुन राय का शव बरामद किया।
थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने एएसआइ मोहन पासवान और शिवमंगल प्रसाद
को मौके पर भेज शव को नदी से निकलवाया। शव को जब बाहर
निकाला गया तो शव की पहचान करने में काफी दिक्कत हुई,
क्योंकि शव काफी चोटिल था और तेजाब या अन्य ज्वलनशील पदार्थ से
उसे जलाया गया था। शव पर काफी झल्का पड़ा हुआ था जो निकालते समय
फूटता गया। साथ ही दोनों आंखों को नुकिले हथियार या तेजाब डालकर फोड़ा दिया गया था।
शव की पहचान चौकीदार विसुन के बाएं हाथ के कटे हुए अंगूठे से उनके भाई
सुदामा एवं अन्य परिजनों ने की। शव की पहचान होते ही
परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण
परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।
——-




Recent Comments