तरैया(सारण)।22.11.2019 :

दारू पीकर पुत्र घर मे आतंक मचा रहा था,जिससे तंग आकर पिता ने पुत्र पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दिया।घटना तरैया थाना के नारायणपुर की है।इस सम्बंध में पीड़ित पिता जगदीश राय ने अपने नशेड़ी पुत्र धर्मेन्द्र कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसके आलोक में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जाँच कराया तो एल्कोहल सेवन की पुष्टी हो गयी।जिसके आरोप में उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है।पीड़ित का आरोप है कि प्रति दिन उसका पुत्र दारू पीकर घर आता है और गाली-गलौज करता है तथा उत्पाद मचाता है जिससे मैं तंग आ गया था।