नम आंखों से पुलिसकर्मियों ने दिवंगत थानाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
दैनिक खोज खबर डेस्क
शनिवार की देर रात्रि सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले भेल्दी थानाध्यक्ष को साथी पुलिस कर्मियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

रविवार को जिले के पुलिस लाइन में भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया था। यहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी व उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करते हुवे श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा, सारण एसपी हरकिशोर राय, डीएम सुब्रत कुमार सेन, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, सदर एसडीओ चेतनारायण राय समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

आपको बता दे कि शनिवार को हुवे सड़क हादसे में भेल्दी थानाध्यक्ष की मौत हो गयी थी। वे उस समय सड़क जाम हटवा रहे थे तभी एक अनियंत्रित बस ने ठोकर मार दिया जिससे थानाध्यक्ष की मौत हो गयी।