सिवान :शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
लकड़ी नबीगंज (सिवान) :
थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण कर लिया गया। उसके पिता ने शनिवार को एफआइआर दर्ज कराई है। घटना गत 16 दिसंबर की बताई जा रही है। अपहृता के पिता ने कहा है कि गत 16 दिसंबर को उपेंद्र मिश्र की पत्नी रीना देवी ने मेरे घर आकर कहा कि कोचिंग वाले सर आए हैं। बेटी गई तो फिर वापस नहीं आई। पूछने पर बताया गया कि मशरख थाना के डुमरसन बंगरा के संदीप तिवारी उसे लेकर छपरा गए हैं। वे लोग कल वापस आ जाएंगे। दूसरे दिन पूछे जाने पर उपेंद्र मिश्र, छोटन मिश्र, मधु देवी, लखपति देवी और शिल्पी कुमारी ने गाली
गलौज करते हुए किसी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया।




Recent Comments