
समस्तीपुर:दलसिंहसराय फुटबॉल क्लब ने राइजिंग स्टार फुटबॉल क्लब को हरा आठवां फुटबॉल लीग मैच जीता
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय शहर के छत्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में यशवंत कुमार चौधरी एवं शीलवंत कुमार चौधरी मेमोरियल दलसिंहसराय फुटबॉल लीग 2018 का आठवां मैच राइजिंग स्टार फुटबॉल क्लब दलसिंहसराय तथा दलसिंहसराय फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।मध्यांतर तक दलसिंहसराय फुटबॉल क्लब की टीम 2 गोलों से आगे थी ।अंत में दलसिंहसराय फुटबॉल क्लब ने छह गोल से मैच जीता।आज के मैच में रेफरी की भूमिका विनोद कुमार ने और लाइंस मैन की भूमिका राधे पासवान एवं मुन्ना ने निभाई । लीग कनभेनर दिलीप कुमार चौधरी ने बताया।आज के मैच में मुख्य रूप से पूर्व खिलाड़ी चंदन प्रसाद, अरविंद कुमार , रामू भगत , मो इसलाम सतवंत चौधरी, पृयवंत चौधरी, मो नवाब, पंकज आदि उपसथित थे।




Recent Comments