शराबबंदी में भी चोरी-छिपे धंधा जारी, छापेमारी में मौके से दो स्प्लेंडर बाइक , चार सायकिल , प्लास्टिक के बड़े गैलन में 35 लीटर कच्चा स्प्रीट, 20 पैकेट देशी शराब का पाउच सहित खाली ग्लास एवं प्लास्टिक का जार बरामद
—————————
#मशरख से रोहित कश्यप की रिपोर्टः
—————————–
मशरक (सारण) : शनिवार को शाम में मशरक पुलिस ने गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर चांदबरवा की ओर दारू के टोह में निकली । थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने बरवाघाट नदी पुल के नजदीक भीड़ देख छापेमारी की म जैसे ही पुलिस जीप रुकी लोग भाग खड़े हुए । थानाध्यक्ष ने पुलिस की मदद से प्लास्टिक का गैलन लेकर भाग रहे व्यक्ति को दबोच लिया । पुलिस ने पुल के नीचे से दो स्प्लेंडर बाइक , चार सायकिल , प्लास्टिक के बड़े गैलन में 35 लीटर कच्चा स्प्रीट, 20 पैकेट देशी शराब का पाउच सहित खाली ग्लास एवं प्लास्टिक का जार बरामद किया। पकड़ा गया युवक शराब कारोबारी बृजकिशोर ठाकुर उर्फ खेखर ठाकुर बताया गया। जो मशरक के अरना दक्षिण टोला का रहने वाला है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि खेखर ठाकुर शराबबन्दी के बाद शराब बेचने के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है । पुलिस ने मामले प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेजा।




Recent Comments