नगरा में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित 4 की मौत, तीन जख्मी

छपरा : नगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को करीब दिन के साढ़े दस बजे नगरा- जलालपुर रोड पर अरवा कोठी गाव के पास सड़क दुर्घटना में पूजा करके लौट रही तीन महिलाओं की मौत हो गयी ।वही दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।अभी इस बात की चर्चा लोगो मे चल ही रही थी कि अचानक दोपहर भी काल बनकर दुबारा नगरा पहुच गया और दोपहर करीब 1:45 बजे एसएच 90 पर दुकान की काम से आये एक बाइक पर सवार दो युवकों को टेम्पू ने ठोकर मार दी । जिससे बनियापुर प्रखंड के भूमिहारा गाव निवासी गुप्ता प्रसाद के पुत्र 20 वर्षीय युवक संजय कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । जबकि बाइक चला रहा युवक दिलीप साह के 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार बुरी तरह से रूप से जख्मी होगया। जिनका इलाज नगरा प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि चौठारी करने एक साथ गई तीनों महिलाओं की जलालपुर रोड पर अरवा कोठी गाव के समीप चौठारी करके खुशियों व मांगलिक गीतों में सराबोर होकर लौट रही तीन महिलाओं व दो बच्चों को एक अनियंत्रित वैगन आर गाड़ी ने इतनी जबदस्त ठोकर मारी की सभी लोग उसकी चपेट में आ गये।घटना के वैगन आर गाड़ी ड्राइवर गाड़ी को भगाते हुए नगरा से छपरा की ओर भागने में सफल रहा।घटना के बाद सभी महिलाएं व बच्चों को तपडता देख स्थानीय लोग व राहगीर दौड़े और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ने भर्ती कराया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान तीनो महिलाओ की मौत हो गई, जबकि विशेष रूप से जख्मी दोनो बच्चों का इलाज चल रहा है।मृतक महिलाओं में शिवपूजन साह की पत्नी 70 वर्षीय बेदामो देवी, शिवनाथ साह की पत्नी 60 वर्षीय रामपति देवी, श्रवण साह की पत्नी 42 वर्षीय रीता देवी है।जबकि दो मासूम धीरज कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार एव विजय कुमार की पुत्री स्नेहा कुमारी जख्मी है।

इस मामले में नगरा ओपी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फर्द बयान के बाद प्रथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जायेगी।