
छपरा। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 08 तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधि को 02 जनवरी 23 से 05 जनवरी 23 तक बंद रखने का आदेश निर्गत कर दिया है। कक्षा 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधि 9:00 बजे प्रातः काल से 4:00 अपराह्न तक ही संचालित की जा सकेगी। उक्त आशय का पत्र जिला संपर्क अधिकारी ने जारी कर दिया है। बता दें की ठंड के बढ़ते प्रभाव को लेकर पहले प्रशासन ने 26 जनवरी से 31दिसंबर 22 तक शैक्षणिक गतिविधियों को बंद करने का निर्णय लिया था और अब ठंड के प्रभाव को बढ़ते देख इसको 05 जनवरी 23 तक विस्तारित किया है। वहीं कक्षा 08 से ऊपर के वर्गो में प्रातः 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक कक्षा संचलन किया जा सकता हैं।




Recent Comments