डीएम के निर्देश पर पूर्व जिप सदस्य के पति पर प्राथमिकी

◆बीडीओ ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

【परवेज अख्तर/सिवान】;

सिसवन. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन निवासी व पूर्व जिला पार्षद रंभा देवी के पति मनोज कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दर्ज करायी है. थाने को दिये आवेदन में बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि जिलाधिकारी के ज्ञापांक- 2679, दिनांक 17 नवंबर 2019 को दिए निर्देश में कहा गया है कि मनोज कुमार सिंह का मकान रेफरल अस्पताल सिसवन के बगल में है. उनके द्वारा रेफरल अस्पताल एवं अन्य सरकारी कर्मियों को धमकाने एवं रंगदारी वसूलने के संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था. जिसकी गोपनीय तरीके से जांच कराई गई. जांच के दौरान प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी ने मनोज सिंह के उपर रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर जान से हाथ धोने की धमकी देने का आरोप लगाया था. वहीं जांच के दौरान प्रखंड के सभी पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि उसके नाम से प्रखंडकर्मी सहित अंचलकर्मियों में भय व्याप्त है. आवेदन में मजोज कुमार सिंह द्वारा पूर्व में हत्या करने की बात कही गयी है. जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज है. कुछ दिन पूर्व ही मनोज कुमार सिंह द्वारा एमडीएम प्रभारी पारस राम से पिस्टल के बल पर 40 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगा था. जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज है. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मनोज कुमार सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है.
———–