गड़खा। गड़खा प्रखंड के मध्य विद्यालय चैनपुर भैंसवरा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर पुनः एक बार चीर दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इससे पूर्व भी यहां मिले एक मरीज का पटना में इलाज चल रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय भैंसवरा निवासी और 33 वर्षीय टहलटोला निवासी हरियाणा के पानीपत में रहकर काम करते थे। वहां से 14 मई को आए और कवारेंटाइन में समयावधि पूरा होने पर 27 को दोनों को कोरोना योद्धा का प्रमाणपत्र दे कर विदाई किया गया, परंतु पूर्व में ब्लड सैंपल गए एक मरीज के पॉजिटिव आने के बाद पुनः सभी का जांच हुआ जिसमें से 2 लोगों का पॉजिटिव रिपोर्ट आया।