
● बिहार में इथेनॉल खरीद का कोटा 18.5 करोड़ लीटर से बढ़कर 36 करोड़ लीटर हुआ
● 17 इथेनॉल इकाइयों में होगा 3400 करोड़ का निवेश
● बिहार में इथेनॉल उत्पादन इकाइयों की संख्या 6 से बढ़ाकर 17 किया
छपरा। बिहार में इथेनॉल इकाइयों के लगने से राज्य सरकार के औद्योगिकीकरण के मुहिम को काफी बल मिलेगा और इन सभी इकाइयों में अच्छा प्रत्यक्ष रोजगार होने के साथ काफी बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार का भी सृजन होगा। अब केंद्र की सरकार ने बिहार की मांग को तब्बजो देते हुए बिहार में इथेनॉल उत्पादन इकाइयों की संख्या 6 से बढ़ाकर 17 कर दिया है, वहीं इथेनॉल का कोटा 18.5 करोड़ लीटर से बढ़कर 36 करोड़ लीटर कर दिया गया है।जिससे अब 17 इथेनॉल इकाइयों में 3400 करोड़ का निवेश होगा।ज्ञात हो कि इसके लिए बिहार सरकार के उधोग मंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शैयद शाहनवाज हुसैन ने केंद्र से अपनी बात को तर्कसंगत ढंग से रखते हुए कहा था कि बिहार में जिन 139 कंपनियों को इथेनॉल उत्पाद न के लिए स्टेज 1का क्लियरेंस मिला है, वे अपनी उत्पादन क्षमता 4 करोड़ से बढ़ाकर 58 करोड़ लीटर तक करने में सक्षम है।बिहार में इसके लिए कच्चा माल भी उपलब्ध है।अब इसको लेकर केंद्र की सरकार ने 36 हजार लीटर इथेनॉल के खरीद की सहमति दे दी है। उक्त सहमति की सूचना मिलते ही बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में एनडीए सरकार और बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को बधाई दी है और कहा है कि इससे बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगेlवहीं सारण जिले में भी इथेनॉल उत्पादन के इकाई लगने की उम्मीद भी जगी है।सारण जिला पूर्व से भी औधोगिक नगरी के रूप में स्थापित था और अब इथेनॉल को लेकर केंद्र की सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, तो इसका सारण में भी उत्पादन इकाई लगने की उम्मीद जगी है।





Recent Comments