परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी निवासी नसरुल्लाह खान के पुत्र सैफ की हत्या मामले में एक अभियुक मलाहीडीह निवासी जयराम यादव ने पुलिस दबाव में आकर शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञात हो कि सैफ की प्रेम प्रसंग मामले में हत्या कर
मलाही डीह पोखरे में शव को फेंक दिया था। इस मामले में सैफ की मां नाजरा खातून ने 10 लोगों को नामजद किया था। पुलिस घटना के बाद ही मलाहीडीह निवासी चंद्रिका यादव को गिरफ्तार कर ली थी तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष

अभिषेक कुमार ने बताया कि अन्य अभियुक्त की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।