मोतिहारी : लॉकडाउन का फ़ायदा उठाकर सागर चुरामन में सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा जारी

•मोतिहारी (पू.च.) जिले स्थीत गोपी छपरा पंचायत के सागर चुरामन में लॉकडाउन का फ़ायदा उठाकर सागर चुरामन में पोखरा के
सरकारी जमीन पर दबंगों का अतिक्रमण जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया की इस सम्बन्ध में कई बार ब्लाक स्तर पर आवेदन दिया जा चुका है लेकिन एक स्थानीय दबंग नेता के सहयोग से ये अतिक्रमणकारी लोग लगातार अतिक्रमण करते जा रहे है और स्थानीय प्रशासन कुंभकर्ण की निद्रा में सोई हुई है।

स्थानीय दबंग नेता के सहयोग से उमेश भारती, महतो रामजी महतो, रामबाबू राम, लालबाबु राम, सुरेश सहनी पारस महतो, श्रीमहतो मोहर महतो वग़ैरह लोगों ने लॉकडाउन का फ़ायदा उठाकर सागर चुरामन में पोखरा के सरकारी जमीन पर कब्जा करते जा रहे है।

इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन कोई भी जवाब देने से कतरा रहे हैं , वहीं स्थानीय लोगों में अतिक्रमणकारी और स्थानीय प्रशासन पर रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है की सागर चुरामन पोखरा को अतिक्रमणकारियों से अतिशीघ्र मुक्त कराए ज़िला प्रशासन और इसकी जांच कर दोषी लोगों पर कारवाई की जाए।