धूम धाम से मनी कस्तूरबा गाँधी की 150वीं जयंती

पानापुर (सारण)गुरूवार को प्रखण्ड क्षेत्र के बकवाॅ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गाँधी की 150 जयन्ति श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी।प्रभारी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी लखीन्द्र पासवान ने श्रीमति गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।उसके बाद उनके सेवा भावना तथा देशभक्ति पर विस्तार पूर्वक चर्चा किए।कस्तूरबा गाँधी पर पुष्प अर्पित करने वालों में संचालक कांता राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक लखनदेव भगत, बीआरपी रमेश कुमार सिंह तथा वार्डेन आशा कुमारी का नाम शामिल है ।मौके विद्यालय की सभी छात्राएँ तथा अभिभावक उपस्थित थे ।