दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण) प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति का नौवां स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मढ़ौरा प्रखंड के धेनुकी गांव स्थित मां हेल्थ सेंटर में आयोजित समारोह में संस्था के सम्मानित सदस्य डॉ. रमेश सिंह, सचिव डॉ. मनोज कुमार पंडित, संयोजक डॉ. राम प्रवेश राय, डॉ. हरेंद्र सिंह तथा डॉ. विश्वनाथ राय ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। समारोह को संबोधित करते हुए सचिव डॉ. मनोज कुमार पंडित ने संस्था के नौ वर्षों की उपलब्धियों और सेवा कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर संस्था लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. विपिन कुमार सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. कामेश्वर ओझा, डॉ. वीरेंद्र राय, डॉ. ओम प्रकाश पंडित, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आजाद अंसारी, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह, डॉ. मकरध्वज उर्फ वैद्य जी, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. जितेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रामेश्वर राय, डॉ. अरुण कुमार ठाकुर, डॉ. उपेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. चंदन कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रवि कुमार रंजन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक मुकेश अभिनंदन, सहित संस्था के सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित चिकित्सकों ने संस्था की एकजुटता बनाए रखने तथा जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।