
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। यूनिवर्सल सतयुग स्टेज इंडिया न्यास के तत्वावधान में श्री धनुष कुटीर आश्रम, कालिघाट, सोनपुर स्थित नारायणी गंगा तट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर माँ गंगा की आराधना में शामिल हुए। धनुष कुटीर आश्रम, कालिघाट, सोनपुर के संत बालक बाबा ने शुक्रवार क़ो बताया कि गंगा आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेमराज राम, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती का शुभारंभ किया तथा अभियान के समापन तक अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर से भागलपुर तक वाराणसी की तर्ज पर नित्य गंगा महाआरती का आयोजन बिहार की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने इसे “दिव्य विकसित बिहार” की परिकल्पना से जुड़ा एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय प्रयास बताया। साथ ही सरकार की ओर से विधि-व्यवस्था एवं सुचारु संचालन हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बालक बाबा के नैतित्त्व में
महाआरती में त्रिवेणी महाअर्चक दल के सदस्य — चरणामृत जी, अर्जुन ठाकरे, अविनाश पांडे, वरुण जी, अनुराग जी, मुन्ना सिंह तथा बौद्धानंद जी सहित अन्य अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की अलौकिक छटा के बीच माँ गंगा की आरती संपन्न कराई।
महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट, घंटों की ध्वनि और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
न्यास के संरक्षक ने बताया कि 1031 गंगा अर्चक दलों के माध्यम से बक्सर से भागलपुर तक नित्य नारायणी गंगा महाआरती का विस्तार किया जा रहा है। यह अभियान माँ गंगा की स्वच्छता, पवित्रता और बिहार के आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित है।
नमामि गंगे। हर हर महादेव। जय श्री राम।




Recent Comments