हड़ताली शिक्षकों ने चलाया कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता, नुक्कड़ नाटक का किया मंचन मढ़ौरा, सारण ।हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल के 29 वें दिन कोरोना वायरस के प्रति सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया । हड़ताली शिक्षको ने स्टेशन चौक से एक रैली निकाली और पुराने बैंक चौक पर पहुंचे और नुक्लड़ नाटक आयोजित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को कोरोना से डरने की नही लेकिन स्वच्छता पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा गया । बिहार राज्य समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह और प्रमोद सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। आम जनमानस में जागरूकता से ही इसको समाप्त किया जा सकता है । शिक्षक नेता ने कहा कि सरकार हड़ताली शिक्षको के प्रति ढुल मूल रवैया अपना रही है। सरकार की सभी बातों को दरकिनार कर शिक्षक हड़ताल ओर रहकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान में शामिल है। प्रतिदिन इनके द्वारा जागरूकता फैलाया जाएगा जिससे कि किसी को इस बीमारी का संक्रमण नहीं हो और सभी सुरक्षित रह सके । कहा कि स्वच्छ रहकर ही इस बीमारी के वप्रभाव को कम और इसे भगाया जा सकता है। खाने के पूर्व खाने के बाद, सहित सभी कार्यो को करने एवं उसकी समाप्ति के बाद और समय समय पर हैंडवाश करें। इस अवसर पर पर सानंद श्रेयस्कर, पंकज कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार , रंजीता कुमारी, विभा सिंह, पुनम कुमारी, विनोद कुमार सहीत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे ।
कोरोना वायरस पर नुक्कड़ नाटक कर लोग को जागरुक करते हड़ताली शिक्षक
Recent Comments