लौरिया:– कांड संख्या 107/17के दो अभियुक्त गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर लौरिया संवाददाता रविशंकर मिश्रा की रिपोर्ट:– स्थानीय पुलिस ने अलग अलग गाँवों से थाना कांड संख्या 107 के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दी है। इस बावत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अभियुक्त फारूक मियाँ पेसर इजहार मियाँ साकिन मरहिया तथा कमरूल मियाँ पेसर शमसुल मियाँ साकिन लौरिया चौक बस स्टैंड को लौरिया चौक बस स्टैंड से गुप्त सूचना के आधार पर घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है । थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को स अ नि विमलेश पासवान के नेतृत्व में छापेमारी कर दबोचा गया है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments