दैनिक खोज खबर /सोनपुर। सोनपुर प्रखंड अंतर्गत शाहपुर नेहालनाथ मंदिर के समीप भगवान हनुमान की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
उक्त बात की जानकारी देते हुए  अभय सिंह ने गुरुवार के बताया कि शाहपुर जैतिया स्थित मंदिर परिसर के पास 5 फीट ऊंची उजले संगमरमर पत्थर से निर्मित हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। लगभग 65 हजार रुपये की लागत से तैयार इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश तिवारी, शिवधारा तिवारी, गग्गू बाबा सहित अन्य पंडा-पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित किए। वहीं पुरोहित गणेश बाबा एवं जयप्रकाश जी ने धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया।
कार्यक्रम में मुन्ना भाई, अभय सिंह, नागेंद्र जी, संजय जी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भक्ति-भाव से हनुमान जी की आरती गाकर अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।
भक्ति से सराबोर इस आयोजन से पूरा इलाका “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।