कोटवा (पु0 च0):- दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा :-
कोटवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बेलवा माधो प्लाईवुड फैक्ट्री के समीप सोमवार की सुबह बजाज प्लेटिना और हीरो सी डी 100 मोटर साईकिल की हुई आमने – सामने की टक्कर में राम पुर खजुरिया निवासी 45 वर्षीय प्रमोद गिरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । तथा बाकी बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये । घायलों का ईलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

प्रभारी थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बाइको को जप्त कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments