
चन्र्दशेखर यादव
एकमा ।नगर पंचायत एकमा बाजार के दो पैक्स भोरहोपुर एवं हंसराजपुर के चुनाव का परिणाम गत देर शाम घोषित हो गया , जबकि तीसरे पैक्स एकमा बाजार नगर पंचायत , बांगर स्थित पैक्स के लिए मतदान 23 दिसम्बर को होगा ।
घोषित चुनाव परिणाम वाले पैक्स भरहोपुर से पुराने अध्यक्ष अनिरूद्घ सिंह ही इस बार भी अध्यक्ष चुने ग्रे हैं ,जबकि हंसराज पुर से मनोरमा देवी पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं । इसके पहले भी वही अध्यक्ष थीं ।
शनिवार को 4.30 बजे शाम तक पैक्स सम्बंधित परिसरों में मतदान हुआ ।बाद में शीलबंद दोनों पैक्सों के मतों को एकमा प्रखण्ड परिसर स्थित ई किसान भवन में लाकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती हुई । जहां निर्वाची पदाधिकारी सह एकमा बीडीओ डा सत्येन्द्र पराशर , अंचल पदाधिकारी कुमारी सुषमा , एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय , एआरओ सोनू कुमार , एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, हिमांशु शेखर मिश्र आदि मुस्तैद थे । मतों की गिनती के बाद अनिरूद्ध सिंह एवं मनोरमा देवी क्रमशः भरहोपुर एवं हंसराजपुर पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गये । भरहोपुर पैक्स के1365 मतदाताओं में से 741मतदाताओं ने वोट डाल था ,जबकि हंसराज पुर पैक्स के 1052में से 532 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । बाद में ,दोनों बिजेताओं की ओर से गंजे बाजे एवं आतिशबाजी के साथ देर शाम जुलूष निकाल कर खुशी का इजहार भी किया गया ।
एकमा बाजार नगर पंचायत के तीसरे पैक्स का मतदान 23 दिसम्बर को होगा । इस पैक्स के 1443 मतदाता हैं । इस पैक्स के मतदाता भटोली , एकमा बाजार, एकमा गांव, हाता बिशनपुरा, मरवठ , भुईली , चंदाटोला , मठनपुरा एवं नरहनी गांव से हैं । इस पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी हैं जूली देवी शर्मा ,योगेन्द्र महाराज एवं कृष्ण मेनन महाराज ।




Recent Comments