गड़खा।गड़खा थाना क्षेत्र के सहो सराय में शराब पीकर नशे में धुत हंगामा कर रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि सरगट्टी गांव निवासी कर्मचारी चौधरी और उनके पुत्र राजू कुमार दोनों शराब के नशे में धुत होकर सहो सराय टावर के पास हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही पुराने शराब बेचने के मामला में मटखौवा गांव निवास निवासी भुअर राम को जेल भेजा गया।