एक किलोमीटर तक पत्ता भी हिला तो होगा कैमरे में कैद, 9 सीसीटीवी कैमरे लगाए
लक्ष्मी साहु
देवली 2 अप्रैल । कई वर्षों से सुरक्षा को लेकर तरसते बीसलपुर बांध पर शनिवार को सीसी टीवी कैमरे लगने से कुछ हद तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो गई। बांध पर आठ सीसीटीवी (क्लोज सर्किट) व एक पीटीजेड (पेन टील्ट एण्ड जूम कैमरा) कैमरा लगाकर परीक्षण कार्य शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे लगने से निजी सुरक्षा गार्डों को भी राहत महसूस हुई है। बांध परियोजना के सहायक अभियंता मनीष कुमार बंसल ने बताया कि बांध की सुरक्षा को लेकर परिसर में सीसीटीवी कैमरों, सेना अथवा पुलिस की तैनाती की मांग की जाती रही है। यहां लगाए कै मरेबांध परिसर के गेट संख्या एक व दो, नियंत्रण कक्ष, गैलेरी के अंदर, बांध के नीचे की सीढिय़ों पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं।वहीं गार्ड कक्ष में वायरलेस सेट लगाया गया है।एक किलोमीटर तक रहेगी नजरबांध के नियंत्रण कक्ष पर पीटीजेड (पेन टील्ट एण्ड जूम कैमरा) कैमरा लगाया गया है, जो चारों दिशाओं में बारी-बारी से घूमकर नजर रखेगा। यह कैमरा बांध के जलभराव क्षेत्र से आने जाने वाली नावों, बनास नदी क्षेत्र, गोकर्णेश्वर मन्दिर, टोडारायसिंह मार्ग व वन क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेगा। बांध के सभी कैमरों को लेकर बांध के रेस्ट हाउस में अलग से कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन की रिपोर्ट देवली कार्यालय व बांध के अभियंताओं तक पहुंचाएगा।




Recent Comments