शहर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली,हालत गम्भीर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ढाला के समीप शातिर अपराधियों ने एक 30 वर्षीय युवक को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है।आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा रेफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।घायल युवक का इलाज कराने में लावारिश शव मुक्ति समिति के सदस्य सह समाजसेवी श्री निवास यादव लगे हुए है। सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस सिवान सदर अस्पताल पहुँची।जहाँ पुलिस पदाधिकारी द्वारा घायल युवक का फर्द बयान लेने के बाद मामले की तहकीकात में जुट गई।खबर लिखे जाने तक कारणों का पता नही चल सका था।घायल युवक बंटी आलम पिता खुर्शीद आलम ग्राम लक्ष्मीपुर थाना नगर जिला सिवान का निवासी है।जो एक होलसेल दुकान में काम करता है।दुकान बंद कर घर जाते समय पूर्व से घात लगाए बैठे नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने ढाला के समीप गोली मार दी।जिससे वह घायल हो गया है।घटना 9 बजे रात्रि के आस-पास की बताई जा रही है।