दंपती को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज
#परवेज अख्तर /सिवान;
गुठनी(सिवान) : यूपी के लार थानाक्षेत्र के कुइचवर गांव में छापेमारी कर यूपी पुलिस ने गुठनी पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया धर्मी देवी के पुत्र ओमप्रकाश मद्देशिया की हत्या मामले का उद्भदेन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दंपती को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मामले में लार थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना क्षेत्र के कुइचवर निवासी परमानंद प्रसाद व उसकी पत्नी रजनी देवी को गिरफ्तार किय गया। पुलिस ने जांच में पाया कि ओमप्रकाश द्वारा वीडियो बनाकर महिला को धमकान का प्रयास किया गया था और उसका शोषण किया जा रहा था। थक हार कर दंपती ने हत्या करने की साजिश बनाकर ओमप्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, दो सैमसंग मोबाइल, दो सिम कार्ड, पर्स, पति-पत्नी का आधार कार्ड बरामद किया है।बता दें कि आठ दिन पूर्व धर्मी देवी के पुत्र ओमप्रकाश मद्देशिया की हत्या यूपी के लार थानांतर्गत हरखौली गांव के ट्यूवल के समीप कर दी गयी थी।




Recent Comments