एकमा(सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित शिवपुरी मोहल्ला में छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। बताया जाता है कि पुलिस को देखकर कारोबारी तुलसी महतो फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर रसूलपुर पुलिस ने देवपुरा मठिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे राजू गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।