एकमा/सारण। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेल खंड के एकमा स्टेशन के पश्चिमी रेल गुमटी के समीप मंगलवार को हटिया-गोरखपुर डाउन मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी कृष्णा तिवारी की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ज्योति कुमारी मानसिक रूप से बीमार थी। फिलहाल ज्योति कुमारी का उपचार पटना में चल रहा था। ज्योति कुमारी अपनी मां कविता देवी के साथ अपना उपचार कराकर डाउन मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रही थी।
बताया जाता है कि एकमा स्टेशन से ट्रेन सिवान की तरह जाने के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान ट्रेन के शौचालय में जा रही थी। इसी बीच ज्योति कुमारी ट्रेन के झटका लेने पर ट्रेन से नीचे गिर गई। जहां उसकी मौत हो गयी।
वहीं सूचना पाकर राजकीय रेल पुलिस के अवर निरीक्षक राजीव कुमार व अशोक कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इस बीच इस अनहोनी घटना के बाद ज्योति कुमारी की मां कविता देवी की चिख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया

//